शिमला। शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम ने मंगलवार देर रात पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटे सहित पांच लोगों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 42.89 ग्राम हेरोइन मिली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह, अजय कुमार, अवनि, शुभम कौशल और बलजिंद्र के रूप में हुई। एक आरोपी प्रकाश सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का बेटा है, जबकि आरोपी अजय पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है।
शिमला पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साल 2021 में भी पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सुच्चा सिंह लंगाह के छोटे बेटे प्रकाश सिंह को भी इस मामले में जेल भिजवाया गया था। उस दौरान प्रकाश को धारीवाल पुलिस ने चार अन्य लोगों सहित हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। सभी पर एनडीपीसी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उस दौरान जांच अधिकारी गुरबचन सिंह ने बताया था कि पांचों आरोपितों को गिरफ्तार करके सिविल अस्पताल गुरादसपुर में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। बता दें उस दौरान कोरोना का दौर चल रहा था जिसके चलते कोरोना टेस्ट के बाद उन्हें केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
यह पढ़ेंःAccident: छतीसगढ़ बस हादसे में मृतकों की संख्या 15, पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख