भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का वीडियो वायरल, फोन पर कांग्रेस से रिजाइन करने का समझा रहे तरीका

खबरें सुने

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो किसी को फोन पर कांग्रेस से रिजाइन करने का तरीका समझा रहे हैं। इसके साथ ही क्या कारण बताना है ये भी वो बता रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में महेंद्र भट्ट की किरकिरी हो रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महेंद्र भट्ट बता रहे हैं कि कांग्रेस से भाजपा में आने वालों की लिस्ट लंबी है। वो धीरे-धीरे इनके बारे में बताएंगे। वायरल वीडियो में महेंद्र भट्ट पार्टी कार्यालय में बैठकर ही दल बदल से जुड़ी बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं। भट्ट किसी को कांग्रेस से रिजाइन करने को कह रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये कहो कि पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की अब वो भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: पीएम मोदी की 11 अप्रैल को आईडीपीएल मैदान में जनसभा, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *