Uttarakhand: सोमेश्वर के सैनिक कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद – The Hill News

Uttarakhand: सोमेश्वर के सैनिक कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद

खबरें सुने

अल्मोड़ा। 16 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गांव पहुंचेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी ने बताया की कमल की शहीद होने की खबर मिली हैं। बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: 10 साल में मोदी सरकार ने किया देश में रिकार्ड विकास- पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *