मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और फिल्म कलाकार कंगना रनोट ने दिल्ली से वापस लौट सरकाघाट से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। कंगना उसी जगह से चुनाव प्रचार शुरू कर रही हैं, जहां से उनके परदादा विधायक रहे थे। कंगना के परदादा स्वर्गीय सरजू सिंह सरकाघाट के त्रिफालघाट से विधायक रहे।
सरकाघाट पहुंचने पर भाजपा विधायक दिलीप ठाकुर की अगुवाई में कंगना का जोरदार स्वागत हुआ। कंगना आज सरकाघाट मंडल के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। भाजपा उनके चुनाव अभियान को अंतिम रूप देने से जुट गई है। कंगना लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में अपने लिए जनसमर्थन जुटाएंगी और रवि ठाकुर के पक्ष में प्रचार भी करेंगी। होली के बाद कंगना दिल्ली गई थीं। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।
कंगना चंडीगढ़ से अपने घर भांबला के लिए वह सड़क मार्ग से सरकाघाट आईं। उनका बिलासपुर व मंडी जिला की सीमा पर बनोहा में बैंडबाजे के साथ स्वागत हुआ। यहां से कंगना खुले वाहन में सरकाघाट तक गईं। पार्टी कार्यकर्ता बनोह से सरकाघाट तक जगह-जगह उनका स्वागत किया। भाजपा ने केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियों, प्रदेश सरकार की 15 माह की नाकामियों व महिला सम्मान को चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है।
यह पढ़ेंःHimachal: छह सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को देंगे मात- सीएम सुक्खू