Uttarakhand: उत्तराखंड की फिल्म अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन – The Hill News

Uttarakhand: उत्तराखंड की फिल्म अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन

खबरें सुने

देहरादून। उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का मंगलवार रात को कैंसर से निधन हो गया। गीता उनियाल के निधन से फिल्म जगत में शोक है। अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गीता उनियाल वो नाम है जिसने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी है । गीता ने कई एल्बम में काम किया। पहाड़ी गानों में अक्सर वो नजर आई हैं।

गीता उनियाल अपने आप में एक रोल मॉडल थीं। गीता उनियाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालती रहती थीं। उनकी पोस्ट पांच हफ्ते पहले की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनों के साथ तस्वीर डालते हुए, प्रशंशकों को जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद लिखा था।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्रीराम मंदिर मे पूजा अर्चना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *