हरियाणा। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेक किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। किसानों के बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शंभू बार्डर पहुंच गये हैं। जहां हरियाणा पुलिस, आरपीएफ और अन्य बल किसानों पर लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं। किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर दिखना शुरू हो गए हैं। वे अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर चुके हैं। पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर तैनात हो चुके हैं। साल 2021 के प्रदर्शन की तरह ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर जवानों का कड़ा पहरा है।
यह पढ़ेंःUttarakhand: मौसम ने बदली करवट, उच्च इलाकों में बर्फवारी की संभावना