गांधीनगर। इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड में 12th फेल फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का ख़िताब अपने नाम किया। चलिए जानते है किसने कौन सा अवार्ड अपने नाम किया।
12th फेल का जलवा बरकरार
बॉक्स ऑफिस के बाद 12th फेल का जलवा यहां भी कायम है। 12th फेल को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। तो वहीं फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। रणबीर कपूर को फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। इसके साथ ही एनिमल को बेस्ट म्यूजिक एलबम और बेस्ट सिंगर के अवार्ड भी मिले है।
69th Filmfare Awards Winners List
- बेस्ट फिल्म- 12th Fail
- बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) – जोरम (देवाशीष मखीजा)
- बेस्ट डायरेक्टर – विधु विनोद चोपड़ा (12th Fail)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले – विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट एक्टर अवार्ड
- बेस्ट एक्टर (मेल) इन लीडिंग रोल – रणबीर कपूर (एनिमल)
- बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) इन लीडिंग रोल – आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) – विक्रांस मैसी (12th Fail)
- बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- बेस्ट एक्टर (मेल) इन सपोर्टिंग रोल – विक्की कौशल (डंकी)
- बेस्ट एक्टर (फीमेल) इन सपोर्टिंग रोल – शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट डेब्यू अवार्ड
- बेस्ट डेब्यू (मेल) – आदित्य रावल (फराज)
- बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – अलिजेह अग्निहोत्री (फर्रे)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – तरुण दुदेजा (धक धक)
इनको भी मिला Filmfare Awards
- बेस्ट लिरिक्स – अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)
- बेस्ट म्यूजिक एलबम – एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)
- बेस्ट स्टोरी – अमित राय (OMG 2)
- बेस्ट डायलॉग – इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट (आरडी बर्मन अवॉर्ड) – श्रेयस पुराणिक (सतरंगा- एनिमल)
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – डेविड धवन
pls read:Bollywood: फिल्म कंगुवा में निर्दयी विलेन बने हैं बॉबी दियोल, पोस्ट जारी