Himachal: सीएम सुक्खू ने नए मंत्रियों राजेश को तकनीकी शिक्षा और यादवेंद्र को खेल विभाग सौंपा – The Hill News

Himachal: सीएम सुक्खू ने नए मंत्रियों राजेश को तकनीकी शिक्षा और यादवेंद्र को खेल विभाग सौंपा

खबरें सुने

 शिमला। प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी और जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा को सीएम सुक्खू ने आखिकार विभाग सौंप दिये हैं। शपथ ग्रहण के लगभग एक माह बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की जारी अधिसूचना के मुताबिक मंत्री राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग दिया गया है। वहीं, यादविंद्र गोमा को आयुष व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का दायित्व मिला है।

विभागीय आवंटन में तीन मंत्रियों से एक-एक विभाग वापस लेकर नए मंत्रियों को सौंपा है। मंत्री हर्षवर्धन चौहान से आयुष, विक्रमादित्य सिंह से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और रोहित ठाकुर से तकनीकी शिक्षा विभाग वापस लिया गया है। प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने पसंद के विभाग देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। इनमें तीन मंत्रियों के विभाग तो कम हुए, लेकिन किसी को अतिरिक्त विभाग नहीं मिला।

किसके पास कौन से विभाग

  1. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक सहित वे सभी विभाग हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं।
  2.  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री : जलशक्ति, परिवहन, भाषा कला एवं संस्कृति और सहकारिता विभाग l
  3. धनीराम शांडिल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार विभाग l
  4. चंद्र कुमार: कृषि व पशुपालन विभाग l
  5.  हर्षवर्धन चौहान: उद्योग एवं संसदीय कार्यमंत्री l
  6. जगत सिंह नेगी : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास विभाग l
  7. रोहित ठाकुर: उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा l
  8. अनिरुद्ध सिंह: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज l
  9.  विक्रमादित्य : लोक निर्माण विभाग l
  10. राजेश धर्माणी : तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग
  11. यादविंद्र गोमा : आयुष व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग

यह पढ़ेंःHimachal: प्रदेश में अलग से स्थापित होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग- सीएम सुक्खू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *