Protest: ट्रक आपरेटरों की हड़ताल से देशभर में असर, पेट्रोल पंप खाली – The Hill News

Protest: ट्रक आपरेटरों की हड़ताल से देशभर में असर, पेट्रोल पंप खाली

खबरें सुने

नई दिल्ली। हिट एंड रन कानून में सजा को सख्त करने के विरोध में देश भर में ट्रक आपरेटरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल सा देश भर में व्यापक असर दिख रहा है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है। कई राज्यों में पंपों पर मारामारी दिख रही है। आनेवाले दिनों में सब्जी, दूध और दूसरी सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन मामलों को लेकर नए कानून के खिलाफ यूपी राज्य परिवहन के बस चालकों ने हड़ताल की। हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों के विरोध प्रदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिली। महाराष्ट्र के नागपुर में वाहनों चालकों की हड़ताल का दूसरे दिन असर दिखाई दे रहा है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भी हड़ताल का असर सुबह से देखने को मिल रहा है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के हड़ताल के कारण धर्मशाला में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।

 

यह पढ़ेंःJapan: जापान में नए साल में आए भूकंप से 8 की मौत, कई मकान तबाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *