Pakistan: पाकिस्तान आंतकी हाफिज सईद को भारत को सौंपे

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से मोस्ट वांटिड आतंकी हाफिज सईद को सौंपने की मांग की है। पाकिस्तानी मीडिया इस्लामाबाद पोस्ट की माने तो भारत सरकार ने अधिकारिक तौर पर हाफिज सईद के भारत प्रत्यर्पण की मांग की है। पाक के विदेश मंत्रालय को भारत से अनुरोध प्राप्त हुआ है कि वो हाफिज के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करे। हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है। हमले में अमेरिकियों समेत 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

हाफिज सईद के संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी रखा हुआ है। अमेरिका ने हाफिज के संगठन लश्कर-ए-तैयबा को भी आतंकी घोषित किया है और उसपर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। आतंकी फंडिंग मामले में उसे जेल में बंद किया गया है।

 

यह पढ़ेंःCongress: राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से 20 मार्च तक निकलेगी भारत न्याय यात्रा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *