Himachal: लोकसभा चुनाव से पहले सुक्खू सरकार महिलाओं को 1500 रु देने की गांरटी पूरी करे- प्रतिभा – The Hill News

Himachal: लोकसभा चुनाव से पहले सुक्खू सरकार महिलाओं को 1500 रु देने की गांरटी पूरी करे- प्रतिभा

खबरें सुने

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश में संगठन और सरकार को लेकर कई विषय रखे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की जरूरत से अवगत करवाया।

प्रतिभा ने कहा कि संगठन में अहम पदों पर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए। इस संबंध में कई बार पत्र लिखने के बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं व लंबे समय से संगठन में काम कर रहे पदाधिकारियों को बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने पर प्रदेश सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने हिमाचल में हर महिला को 1500-1500 देने की गारंटी को लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करने को लेकर प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की बात कही। राज्य सरकार ने लाहौल स्पीति में महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी पूरी कर दी है। अन्य जिलों में भी महिलाओं के लिए भी यह गारंटी लोकसभा चुनाव से पहले पूरी की जानी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने सत्ता-संगठन में तालमेल को लेकर उचित कदम उठाने को कहा। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार को सत्ता में लाया, उनके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

संगठन के सुझावों को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रतिभा सिंह के साथ पांगी व भरमौर का प्रतिनिधि मंडल भी था। पांगी व भरमौर के लोगों ने पूनर्सीमांकन के कुछ मामले हाईकमान के समक्ष रखे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिभा सिंह को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

 

यह पढ़ेंःIMD: कश्मीर से लेकर हिमाचल तक बिछी बर्फ की चादर, उत्तर भारत में शीतलहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *