Uttarakhand: हाईकोर्ट के आदेश पर एमडीडीए के सील किये भवन में जबरन निर्माण कराने पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज पर मुकदमा

देहरादून। टिहरी विस्थापित क्षेत्र में एमडीडीए के सील किए अवैध भवन की सील तोड़कर निर्माण कार्य कराने के आरोप में भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बता दें, नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से टिहरी विस्थापित क्षेत्र में अवैध भवनों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि सहायक अभियंता मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण सुरजीत सिंह रावत ने इस मामले में तहरीर दी है।

तहरीर में सुरजीत सिंह रावत ने बताया कि अवैध भवनों को एमडीडीए ने सील कर दिया था उक्त भवन स्वामियों ने एमडीडीए की सील को तोड़कर वहां पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। तहरीर के आधार पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, मुकेश जैन, मंजुला पटेल, कृष्णा और मनोज के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: सीएम धामी श्री श्री दुर्गा मंदिर पहुंचे, गुरुद्वारा साहिब में भी टेका मत्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *