अल्मोड़ा। जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार की दो अक्टूबर को दुबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आनंद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों मे प्रशासन से शव को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है।
मौत की खबर उसके साथियों ने उसके परिजनों को दी। आनंद की मौत के चार दिन बाद भी उसका शव भारत नहीं लाया जा सका है। जानकारी के मुताबिक सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार दुबई स्थित एक होटल में काम करते थे। रोज की तरह दो अक्टूबर को वो अपना काम खत्म कर होटल से कमरे पर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने लूटपाट के बाद उनकी हत्या का अंदेशा जताया है।