Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मिस्त्री की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल, स्थानीय निवासियों ने बाहरी राज्य के लोगों दौड़ा दौड़ा कर पीटा – The Hill News

Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मिस्त्री की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल, स्थानीय निवासियों ने बाहरी राज्य के लोगों दौड़ा दौड़ा कर पीटा

खबरें सुने

श्रीनगर। तहसील कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए दुराचार के मामले में आरोपी बिहारी मिस्त्री की गिरफ्तारी के बाद यहां स्थानीय लोगों ने करीब 20 लोगों की पिटाई कर दी। सभी घायलों को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्र में कार्य करने वाले समस्त मजदूर, मिस्त्री, नाई, मांस  सहित अन्य बाहरी लोगों को भगा दिया। आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश टिहरी की अदालत में पेश किया गया। तहसील कीर्तिनगर में घटना का पता चलने पर आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसका सिर मुंडवाकर, चेहरे पर कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमाया और राजस्व पुलिस को सौंप दिया।

पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। किशोरी गर्भवती बताई जा रही है। पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। किशोरी गर्भवती है। एसडीएम पंत ने बताया कि मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम टिहरी को पत्र भेजा गया है।

 

यह पढ़ेःUttarakhand: कीर्तिनगर में बिहारी मिस्त्री ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो लगा परिजनों को पता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *