![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने साल 2009 से फरार हत्या आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। बदमाश पर एक लाख रूपए का इनाम था जो कि 14 साल पहले हत्या कर फरार हो गया था। बता दें कि 2009 में नैनीताल जिले के थाना लाल कुआं क्षेत्र में प्रकाश पंत ने जमीनी विवाद के चलते अपने चाचा दुर्गा दत्त पंथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से प्रकाश पंत लगातार फरार चल रहा था।
प्रकाश पंत 4 साल पहले अपने चाचा की हत्या कर फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस ने काफी प्रयास किया। लेकिन प्रकाश पंत अलग-अलग शहरों में अपनी पहचान छुपा के रह रहा था। जिस कारण वो गिरफ्तार नहीं हो पाया।
Pls read:Dehardun: डेंगू का लार्वा मिलने पर मॉल का हुआ पांच लाख रु का चालान