Himachal: विधानसभा सत्र आज से, आपदा पर मचेगा सदन में घमासान – The Hill News

Himachal: विधानसभा सत्र आज से, आपदा पर मचेगा सदन में घमासान

खबरें सुने

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला मानसून सत्र आज दोपहर दो बजे शुरू होगा। सत्र का पहला दिन राज्य में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की स्थिति पर केंद्रित रहेगा। विपक्ष सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम होने को मुद्दा बनाएगी, तो सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा शासित केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल की जा रही उपेक्षा का पलटवार कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के विधायकों की ओर से तीखे प्रश्नों की बौछार रहेगी। प्रश्नकाल के दौरान 41 तारांकित और 16 अतारांकित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नकाल के बाद सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति पर नियम-102 के तहत संकल्प पेश करेंगे।

 

Pls read:Himachal: बजट प्रविधानों के तहत मिली केंद्र से राशि, कोई अतिरिक्त मदद नहीं की- सीएम सुक्खू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *