Himachal: 3 सितंबर तक हिमाचल में कमजोर रहेगा मानसून – The Hill News

Himachal: 3 सितंबर तक हिमाचल में कमजोर रहेगा मानसून

खबरें सुने

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल कुदरत ने भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश को राहत मिलने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिले रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 सितंबर तक प्रदेश में मानसून के कमजोर बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कुछ भागों में बारिश हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, मानसून के कमजोर होने से बारिश की बेहद कम संभावनाएं हैं। अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

 

यह पढ़ेंःHimachal: हिमाचली विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देगी सुक्खू सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *