Haridwar: महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी के बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज – The Hill News

Haridwar: महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी के बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज

खबरें सुने

हरिद्वार। महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी के जरिए ब्राह्मणों को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से हरिद्वार में जमकर हंगामा हुआ है। ब्राह्मण समाज ने पुलिस पर आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव भी किया है। हरिद्वार शहर के विधायक मदन कौशिक ने भी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी ने कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने ब्राह्मणों को भाड़े का टट्टू बताया था। इस कथा का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो ब्राह्मणों में नाराजगी फैल गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया है। पुण्यानंद के आश्रम के बाहर भी जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।

 

यह पढ़ेंःuttarakhand: चमोली में भूकंप के झटके हुए महसूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *