Chandrayaan 3: रूस का लूना-5 मिशन फेल, अब दुनिया की नजर चंद्रयान 3 पर टिकी – The Hill News

Chandrayaan 3: रूस का लूना-5 मिशन फेल, अब दुनिया की नजर चंद्रयान 3 पर टिकी

खबरें सुने

नई दिल्ली। रूस के लूना-5 मिशन फेल होन के बाद अब दूनिया की नजर चंद्रयान 3 पर टिकी है। चंद्रयान 3 समय बीतने के साथ-साथ यान चंद्रमा के और करीब पहुंचता जा रहा है। चंद्रयान का विक्रम लैंडर चांद के चक्कर लगाने के साथ उसकी नई तस्वीरें भी ले रहा है। इसरो ने लैंडर द्वारा ली गई कई नई तस्वीरें भी जारी की हैं।

लैंडर विक्रम चांद की ऐसी कक्षा में स्थापित हो गया है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है। इसरो ने कहा है कि इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

चंद्रयान के लैंडर विक्रम की लैंडिंग की तारीख की घोषणा इसरो ने पहले ही कर दी थी। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा। हालांकि, अब इसरो ने उसके लैंडिंग का समय भी बता दिया। स्पेस एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा।

 

यह पढ़ेंः Parliament: मणिपुर में मोदी सरकार ने भारत मां की हत्या की है- राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *