Parliament: मणिपुर में मोदी सरकार ने भारत मां की हत्या की है- राहुल गांधी

खबरें सुने

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारत जोड़ो यात्रा, मणिपुर हिंसा और कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा,”आज का भाषण अदाणी पर नहीं है, इसलिए भाजपा के सांसदों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज मैं दिल से नहीं दिमाग से बोलूंगा।

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,”आप(भाजपा) देशद्रोही हो। आप देश प्रेमी नहीं हो। इसलिए आपके पीएम मणिपुर में नहीं जा सकते हैं। क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की हत्या की है। भारत माता की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो.

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं अपनी मां की हत्या की बात कर रहा हूं। मैं आदर से बोल रहा हूं। हिंदुस्तान की सेना मणिपुर में एक दिन में शांति ला सकती है। लेकिन, आपका उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हो। क्योंकि आप मणिपुर में भारत माता को मारना चाहते हैं। पीएम मोदी अपने दिल की बात नहीं सुनते तो किसकी बात सुनते हैं, सिर्फ दो लोगों की बात सुनते हैं।

राहुल गांधी ने कहा,”जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला भारत एक आवाज है।  भारत हमारी जनता की आवाज है। दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की।  इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *