Himachal: चार दिन की बारिश से 71 की मौत, कांगड़ा से 1700 लोग रेस्क्यू – The Hill News

Himachal: चार दिन की बारिश से 71 की मौत, कांगड़ा से 1700 लोग रेस्क्यू

शिमला हिमाचल प्रदेश में चार दिनों हुई आफत की बारिश से 71 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के अधिकतर जिले बाढ़ की चपेट में है। वहीं, पोंग बांध से पानी छोड़े जाने से कांगड़ा जिला बाढ़ से अब तक 1,700 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। जिला प्रशासन, सेना और भारतीय वायुसेना मिलकर राहत-बचाव का कार्य कर रही है। वहीं, शिमला के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। बीते दिनों में भी कई बार शिमला में भारी भूस्खलन हुआ है। कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई तो कई इमारतें ढहने के कागार पर हैं। शिमला के कृष्णानगर वार्ड में स्लॉटर हाउस के पास पहाड़ खिसकने से 5 भवन गिर गए हैं।  अभी तक इससे दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। शिव मंदिर में हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

pls read:Himachal: शिमला शिव मंदिर हादसे में एक और शव बरामद, अब तक 13 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *