सीएम धामी के निर्देश पर विवादित मृत्युंजय मिश्रा को ओएसडी के पद से हटाया – The Hill News

सीएम धामी के निर्देश पर विवादित मृत्युंजय मिश्रा को ओएसडी के पद से हटाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विवादित मृत्युंजय मिश्र को तत्काल प्रभाव से ओएसडी पद से हटाकर शासन में अटैच कर दिया है। विवादों में रहे और जेल गए मृत्युंजय मिश्र कल शासन से एक आदेशों के बाद आयुर्वेद एवं यूनानी निदेशालय में ओएसडी बनाए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही पूरे प्रकरण की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल कड़ी नाराजगी जताते करते हुए मृत्युंजय मिश्र को उस पद से बिना देर किए हटाने के आदेश किए मुख्यमंत्री के तेवर देख शासन में बैठे अफसरों में भी खलबली मच गईं। विवादित मृत्युंजय मिश्र को सचिवालय स्थित विभागीय दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। अपने इस रवैए से सीएम ने साफ कर दिया है कि कोई गलत बात बर्दाश्त नही की जायेगी।

यह पढ़ेंःbreaking : विवादित अफसर मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद विवि में ओएसडी बनाने पर कांग्रेस ने बोला हमला, सोशल मीडिया पर विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *