himachal: सुक्खू कैबिनेट में धर्माणी और गोमा की जगह तय, सुधीर और राजेंद्र राणा में से किसी एक पर मुहर लगना बाकी – The Hill News

himachal: सुक्खू कैबिनेट में धर्माणी और गोमा की जगह तय, सुधीर और राजेंद्र राणा में से किसी एक पर मुहर लगना बाकी

शिमला। विधायक राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा का मंत्री पद लगभग पक्का हो गया है जबकि सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा में से किसी एक की ताजपोशी होगी। शुक्रवार दोपहर को हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बैठक में इस बाबत सहमति बन गई है। जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पसंद हैं। वहीं, सुधीर पूर्व मंत्री हैं, कांगड़ा से पार्टी का बड़ा चेहरा भी हैं। इनकी दावेदारी को अनेदखा नहीं किया जा सकता है। उधर, राजेंद्र राणा की हाईकमान से करीबियां हैं। अब पार्टी के पास सुधीर और राणा में किसी एक को चुनने की समस्या खड़ी हो गई है।

यह पढ़ेंःdehradun : बस चालक के साथ मिलकर नशा तस्करी करने वाली किशोरी दून में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *