देहरादून। जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में तैनात सेना के सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तीन साल से कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। इस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोपी सिपाही को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि सेना के सिपाही प्रविंद्र सिंह नेगी उर्फ प्रवीन निवासी सिरपा, कर्णप्रयाग चमोली के खिलाफ 2018 में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रवीन पर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप था। जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। वहां से उसे जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपी लगातार तीन साल से फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ लगातार वारंट जारी हो रहे थे। हाल में पुलिस को पता लगा कि आरोपी आईएमए में तैनात है। आईएमए परिसर से गिरफ्तार किया गया।
यह पढे-uttarpradesh: उत्तर प्रदेश में लू से बढ़ती मौतों पर केंद्र चिंतित, बुलाई अहम बैठक