Vikasnagar : रिजर्व फॉरेस्ट में तोड़ी गई 28 अवैध मजारें – The Hill News

Vikasnagar : रिजर्व फॉरेस्ट में तोड़ी गई 28 अवैध मजारें

खबरें सुने

विकासनगर। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की टीम ने रिजर्व फॉरेस्ट में अभी तक 28 अवैध मजारों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया है। वन विभाग की सख्ती से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। चौहड़पुर, तिमली व लांघा रेंज में वन टीमें लगातार अवैध निर्माण चिन्हित करने में लगी हैं।

मुख्यमंत्री के सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देशों के चलते वन टीमें सक्रिय हैं। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ अमरेश कुमार के निर्देश पर वन टीमों ने रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध रूप से बनी मजारें व अन्य अतिक्रमण चिन्हित किए। रेंजर मुकेश कुमार के नेतृत्व में चोहड़पुर रेंज में सहसपुर, होरोवाला, रुद्रपुर, अंबाड़ी बीट से 14 मजारें हटाई गई हैं। तिमली रेंज से माजरी, धर्मावाला, शाहपुर कल्याणपुर, धोला बीट से 12 मजार हटाई गई है। तिमली रेंज, चौहड़पुर रेज अंतर्गत अभी तक जेसीबी की मदद से कुल 26 अवैध मजारों को ध्वस्त किया है।

लांघा रेंज में भी दो मजारें हटाई गई हैं। गौर हो कि सबसे पहले चकराता वन प्रभाग की रीवर रेंज ने कालसी आम बाग में मजार और पक्के निर्माण को ध्वस्त किया था।

यह पढ़ेंःdehradun : पुलिस ने पकड़ा ईनामी बदमाश अतीक अहमद, कई मामलों में था वांटेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *