जेद्दाह। सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत का साउदी अरब के साथ ऑपरेशन कावेरी जारी है। भारतीयों को IAF C-130J विमान में पोर्ट सूडान से जेद्दा लाया जा रहा है। अभी तक 530 भारतीयों को निकाला जा चुका है। भारतीयों को सूडान से निकालने के लिए भारत ने अपने सैन्य विमानों और युद्धपोतों को तैनात कर दिया है। पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था IAF C-130J विमान से जेद्दा पहुंच गया है। इससे पहले सूडान में फंसे 121 भारतीयों का दूसरा जत्था IAF C-130J विमान में पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारतीयों को जेद्दा बंदरगाह पर रिसीव कर खुशी हुई। जेद्दा में उत्कृष्ट समर्थन के लिए सऊदी अधिकारियों का धन्यवाद। विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “मैं सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और सऊदी अरब के अधिकारियों को उनके पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।”
यह पढ़ेंःbreaking news : दून के नंदकिशोर सहित सात उत्तराखंडी फंसे सूडान युद्ध में