देहरादून। किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित काफी दिनों ने किशोरी का पीछा कर रहा था, लेकिन बीते शनिवार को वह उसके घर तक पहुंच गया। पीड़िता के स्वजन और पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के अनुसार, क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उनकी 13 साल की भतीजी का रायपुर निवासी राहुल अक्सर पीछा करता है और उससे छेड़खानी करता है। 22 अप्रैल को आरोपित भतीजी का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान पड़ोसियों, राहगीरों व स्वजन ने आरोपित को पकड़ लिया।
यह पढ़ेंःDehradun : सगा भाई नशा करवा रोज बहन से करता था दुष्कर्म, थाने पहुंची युवती