इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बार फिर सेना तख्तापलट की तैयारी कर रही है। यह मामला पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के ताजा बयान के बाद उठा है। अब्बासी ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान में जैसे मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक संकट है। ऐसे में सेना तख्तापलट कर सकती है। उन्होंने कहा कि अतीत में सेना ने बहुत कम गंभीर परिस्थितियों में हस्तक्षेप किया है।
एक इंटरव्यू में अब्बासी ने कहा, “अगर सिस्टम फेल हुआ या जब संस्थानों के बीच संघर्ष होता है और राजनीतिक नेतृत्व आगे बढ़ने में असमर्थ होता है तो मार्शल लॉ लग सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में बहुत समान स्थितियों में काफी लंबे समय तक मार्शल लॉ रहा है। पाकिस्तान ने पहले कभी भी इतनी अधिक गंभीर आर्थिक और राजनीतिक स्थिति नहीं देखी है। बहुत कम गंभीर परिस्थितियों में ही सेना ने सत्ता संभाली है। अब्बासी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सेना ने सत्ता अपने हाथों में ले ली तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। अब्बासी ने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। हर राजनीतिक दल आज 12 महीने से सरकार में है, लेकिन उन्होंने अब तक कुछ नहीं किया है। यह वास्तव में गहरा संकट है।
यह पढ़ेंःindo-china : लद्दाख सेक्टर में भारत-चीन सैन्य कमांडरों की हुई वार्ता