himachal : प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट के साथ छुट्ठियां मनाने पहुंची शिमला – The Hill News

himachal : प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट के साथ छुट्ठियां मनाने पहुंची शिमला

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ छुट्टियां मनाने शिमला स्थित अपने आवास पर पहुंच गई हैं। शिमला के छराबड़ा में उनसे मिलने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी गए थे। वहीं दोपहर के समय उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला पहुंचे। दिल्ली से चंडीगढ़ तक रॉबर्ट वाड्रा फ्लाइट से आए जबकि चंडीगढ़ से छराबड़ा वह सड़क मार्ग से पहुंचे।

प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ अगले कुछ दिनों शिमला में ही रुकेंगी। प्रियंका गांधी हर वर्ष तीन-चार बार छराबड़ा आती हैं। प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचते ही सरकार और संगठन में सक्रियता बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह दोपहर के समय प्रियंका वाड्रा से मिलने के लिए उनके आवास छराबड़ा गए थे। उनके साथ पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अनिरूद्ध सिंह भी थे।

यह पढ़ेंःHimachal : हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोरोना संक्रमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *