Uttarakhand : लैंड जिहाद पर गाज धर्म और संस्कृति बचाने को- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध मजारों को हटाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह अभियान राजनीति से प्रेरित बिल्कुल नहीं है। राज्य सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्य की वन, राजस्व व सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के प्रति संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से आह्वान किया कि सरकार की इस मुहिम में उन्हें भागीदार होना चाहिए। कहा कि जन मानस को आगे आकर कहना चाहिए कि सरकार की कार्रवाई उचित दिशा में है।

ये भी पढ़ें…weather update : उत्तराखंड के मैदानों में बढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर बारिश की संभावना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *