बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह साढ़े चार बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। गोलीबारी में चार लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को पंजाब पुलिस ने सील कर दिया गया है। सेना ने भी स्टेशन के चारों और चौकसी बढ़ाते हुए। मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपीएस परमार ने बताया कि यह आतंकवादी हमला नहीं है। ये हमला बाहर से नहीं हुआ है। इसमें अंदर के लोग ही शामिल हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले इंसास रायफल और 28 जिंदा कारतूस गायब हो गए थे। इसके पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। फिहलाल मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।