uttarakhand : उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनने पर हो रहा कार्य- सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के संकल्प व सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सहयोग से प्रदेश को संवारने का काम किया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आए राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ेंःbreaking news : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार

इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलरकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण फिर से बहाल करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्हें राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन के समय के वे भी साक्षी रहे हैं। खटीमा के जन आंदोलन को उन्होंने स्वयं देख है। मसूरी, रामपुर तिराहा के शहीद स्थलों पर जाकर वह बलिदानियों को नमन करते हैं। खटीमा में भव्य स्मारक का निर्माण किया गया है। राज्य सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। प्रयास है कि उन्हें जो सुविधाएं अनुमन्य हैं, वे प्राप्त होती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *