paper leak : वन दरोगा पेपर लीक कांड में हरियाणा से एक और गिरफ्तार – The Hill News

paper leak : वन दरोगा पेपर लीक कांड में हरियाणा से एक और गिरफ्तार

देहरादून। ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती पेपर लीक कांड में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा है, जिसका पेपर लीक कांड से गहरा नाता है।

यह भी पढ़ेंःDehradun : मम्मी पापा की जगह अचानक अम्मी-अब्बू बोलने लगा सात साल का बच्चा

वन दारोगा भर्ती परीक्षा 2021 यूकेएसएसएससी ने करवाई थी। हरिद्वार के स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने इसका पेपर लीक करवाया था। इसी इंस्टिट्यूट से संबंधित चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। वन दरोगा भर्ती के लिए 17 सेंटर चयनित किए गए थे, अब तक एक ही सेंटर की जांच पूरी हो पाई है। जिसमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *