breaking news : ऋषिकेश में विदेशी महिला पर्यटक से सहारनपुर के युवक ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पत्थर से हमला कर दिया, गिरफ्तार – The Hill News

breaking news : ऋषिकेश में विदेशी महिला पर्यटक से सहारनपुर के युवक ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पत्थर से हमला कर दिया, गिरफ्तार

ऋषिकेश। ऋषिकेश के भूतनाथ मंदिर के पास सहारनपुर के युवक ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की। विदेशी महिला के विरोध करने पर युवक ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें महिला को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को भूतनाथ मंदिर के पास से रूस निवासी एक महिला पर्यटक गुजर रही थी। तो वहां पर एक युवक ने पहले उससे बातचीत कर दोस्ती करने का प्रयास करने लगा। महिला पर्यटक ने जब उसे नजरअंदाज किया तो युवक महिला के साथ छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। युवक उस पर पत्थर मारने लगा, जिससे वह घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर युवक जंगल की ओर भाग। पुलिस ने जंगल में झाड़ियों में छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के तीतरो कस्बा निवासी अनुज बताया। आरोपी के खिलाफ लज्जा भंग करने और हत्या से प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

read:amritpal singh : अमृतपाल सिंह की करीबी महिला को एनआईए ने देहरादून से उठाया, पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *