बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 20 से 22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा करेंगे। यह एक मैत्री की यात्रा, जिसमें शी रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बातचीत करेंगे। चीन के नेता शी चिनफिंग मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति का तीसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद शी की यह पहली विदेश यात्रा है। साथ ही यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब चीन के राष्ट्रपति मास्को पहुंचेंगे। चीन और रूस दोनों अपने संबंध को ‘असीमित दोस्ती’ बताते हैं। इसके बावजूद यूक्रेन युद्ध में चीन ने तटस्थ रुख अपनाए रखा है।
यह भी पढ़ेंःchina economy : चीन ने विकास लक्ष्यों की दर की पांच प्रतिशत तय, रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि
ऐसी अटकलें हैं कि पिछले 10 वर्षों से पुतिन के करीबी सहयोगी रहे शी (69) यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। शी के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बातचीत करने की उम्मीद है। रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से जारी जंग के बीच हर यह चिनफिंग का पहला रूस दौरा होगा। दोनों नेताओं की आखिरी मुलाकात सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई थी।