uttarpradesh : नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी योगी सरकार – The Hill News

uttarpradesh : नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी योगी सरकार

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने फैसला लिया है कि  नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी। इन धार्मिक पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंःCM yogi : सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के लगातार सबसे लंबे अंतराल तक मुख्यमंत्री रहने वाले सीएम बने

चैत्र नवरात्रि पर्व 22 से 30 मार्च तक पड़ रहा है। इस दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती है। इस दौरान प्रदेश के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण, झांकियों व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने जिले में चयनित देवी मंदिर व शक्तिपीठों में कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन कर लें। उन्होंने इन आयोजनों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, ध्वनि आदि की बेहतर व्यवस्था का खास ध्यान रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *