CM yogi : सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के लगातार सबसे लंबे अंतराल तक मुख्यमंत्री रहने वाले सीएम बने – The Hill News

CM yogi : सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के लगातार सबसे लंबे अंतराल तक मुख्यमंत्री रहने वाले सीएम बने

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक और रिकार्ड दर्ज हो गया है। सीएम योगी सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। योगी पांच वर्ष 347 दिनों से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। उनसे पहले कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री डा. संपूर्णानन्द इतना लंबा अरसा रहे हैं। योगी 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री बने थे और बाद उनका दूसरा कार्य़काल 25 मार्च 2022 से शुरू हुआ। दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ा था। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद योगी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं।

 

यह भी पढ़ेंःUttarpradesh : सीएम योगी की पुलिस बल के इकबाल को बनाए रखने की हिदायत

 

यूपी के सबसे लंबे समय रहे मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ (पदस्थ) –   भाजपा –    5 वर्ष 347 दिन

डा. संपूर्णानन्द –    कांग्रेस –    5 वर्ष 345 दिन

अखिलेश यादव –   सपा –     5 वर्ष चार दिन

मायावती –        बसपा –    4 वर्ष 307 दिन

मुलायम सिंह यादव – सपा – 3 वर्ष 257 दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *