हांगकांग। चीन के हांगकांग में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। 28 साल की मॉडल एबी चोई (Abby Choi) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मॉडल के शरीर के कई टुकड़े ताई पो जिले के एक घर में पाए गए। इस मामले में मॉडल के पूर्व पति और ससुराल वालों को गिरफ्तार किया गया है। चोई एक जानी-मानी मॉडल थीं। उसके इंस्टाग्राम पर 100,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। मॉडल चोई की निजी संपत्ति 100 मिलियन हांगकांग डॉलर से अधिक है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि मॉडल की हत्या जिस वाहन में की गई उसमें खून के छींटे पाए गए थे। पुलिस एबी चोई के गांव पहुंची तो वहां घर में उसे फ्रिज और एक बर्तन में शरीर के अंग मिले। पुलिस ने तीन मंजिला घर से दो बड़े सूप के बर्तनों से शरीर के अंग भी बरामद किए हैं। मीट ग्राइंडर, एक इलेक्ट्रिक आरी और दो सूप पॉट्स के साथ ह्यूमन टिश्यू, दो तरह के मीट क्लीवर, एक हैमर, दूसरे टूल्स और फेस शील्ड भी बरामद किए हैं। मालूम हो कि मॉडल एबी चोई के पूर्व पति एलेक्स क्वांग, उसके पिता क्वांग काऊ और उनके भाई एंथोनी क्वांग पर एक दिन पहले हत्या का आरोप लगाया गया था। एलेक्स क्वांग की मां जेनी ली इस मामले में जांच को प्रभावित करने के लिए आरोप का सामना कर रही हैं। हालांकि इन चारों आरोपियों को अभी जमानत नहीं मिली है। मॉडल की पूर्व पति एलेक्स क्वांग कोंग-ची से उसके दो बच्चे हैं।
यह भी पढ़ेःspecial : आधार कार्ड को अपडेट करने के नियमों में बदलाव, फोटोकॉपी से नहीं चलेगा काम
इसलिए हुई हत्या
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चोई की हत्या पूर्व पति के साथ चल रहे एक लक्जरी संपति विवाद के कारण हो सकती है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कहा है कि चोई के अपने पूर्व पति और उनके परिवार के साथ दसियों लाख हांगकांग डॉलर (लाखों डॉलर) के वित्तीय विवाद थे। सीएनएन ने पुलिस के हवाले से बताया कि इस मामले में मॉडल के पूर्व पति एलेक्स क्वांग कोंग-ची को शनिवार को शहर के बाहरी द्वीप पर गिरफ्तार किया गया है। वह नौका घाट पर शहर से भागने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने उसके पास से 500,000 हांगकांग डॉलर नकद और लगभग 4 मिलियन हांगकांग डॉलर की लग्जरी घड़ियां बरामद की हैं।