breaking news : उद्धव ठाकरे हैं संत आदमी, राजनीति में फंस गए हैं- पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र कोश्यारी

देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राजनीति में हमेशा दो दुनी चार ही नहीं होता, वहां दो दुनी पांच और दो दुनी तीन भी हो सकता है। महाराष्ट्र में जो हुआ, ऐसा नहीं है कि केवल वहीं हुआ, कई प्रदेशों में भी ऐसा हुआ है। उद्धव ठाकरे के बारे में उन्होंने कहा कि वह विवेक से काम करते हैं और संत आदमी हैं। राजनीति में फंस गए। कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र में जनमत संग्रह करा लें, मुझे चाहने वाले लोग ज्यादा मिल जाएंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल रहते हुए सबसे अधिक विवाद में रहने के सवाल पर कोश्यारी ने कहा कि मैं राजनीति में नहीं रहूंगा। बहुत से लोग नहीं रहेंगे। लेकिन जो चिंतक हैं, वे अवश्य सोचेंगे कि एक रात में ऐसा कैसे हुआ? महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी की रातोंरात सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि कभी-कभी तो एक पल में भूकंप आ जाता है।

यह भी पढ़ेंः chardham yatra: आज चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *