ऋषिकेश। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का आजकल योगनगरी ऋषिकेश में हैं। बता दें कि सोमवार को विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान लगाया।
मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे विराट कोहली और अनुष्का गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर सुबह की सैर के लिए निकले। सुबह-सुबह भ्रमण पर आने वाले कुछ लोग ने उन्हें पहचान तो उन्होंने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचाई। करीब एक घंटा आस्था पथ पर घूमने के बाद विराट और अनुष्का आश्रम में लौट आए। सुबह 7:00 बजे आश्रम के योगा हॉल में दोनों ने योग किया। योग प्रशिक्षक इनके साथ ही यहां आए हुए हैं। मंगलवार दोपहर में विराट और अनुष्का आश्रम में संत महात्माओं को भंडारा कराएंगे। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के भी यहां पहुंचने की सूचना है।
यह भी पढ़ेंः cricket : U19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलीं 19 साल से ज्यादा उम्र की कप्तान शेफाली वर्मा