breaking news : उत्तराखंड में गणतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदकों की हुई घोषणा

खबरें सुने

देहरादून। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षकों के कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक घोषित कर दिये हैं। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 47 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक 07 कर्मियों को, सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 38 कर्मियों को और 55 कर्मियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड से अग्निशमन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए फायर स्टेशन सेकेंड आॅफिसर देवेंद्र सिंह और प्रताप सिंह राणा को राष्ट्रपित के अग्निशमन सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक लिडिंग फायरमेन श्री श्याम सिंह, श्री दिनेश चंद्र पाठक और श्री लक्ष्मण सिंह नेगी को प्रदान किया गया। उत्तराखंड से विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदकविशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदक डिप्टी कमांडेंट जनरलए एचजी और सीडी श्री अमिताभ श्रीवास्तव और श्री राजीव बलूनी को प्रदान किया गया। इसी श्रेणी में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ;एचजीद्ध श्री गोविंद सिंह खाती और पलाटून कमांडर (एचजी) श्री राजपाल सिंह राणा को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ेंः #joshimath : बढ़ी चिंता, जोशीमठ की जेपी कालोनी में फूटी जलधारा में फिर बढ़ा पानी का प्रवाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *