breaking news : देश के तीन सर्वोत्तम थानों में उत्तराखंड का बनवासा थाना, गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड के बनबासा थाने को देश के तीन सर्वोत्तम तीन थानों में स्थान मिला है। गृह मंत्री अमित शाह ने थाने को सम्मानित किया। शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में शुरू हुए DGsP/IGsP सम्मेलन- 2022 के दौरान चम्पावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन पुलिस स्टेशन के रूप में सम्मानित किया। थानाध्यक्ष बनबसा उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिहं को केंद्रीय गृह मंत्री से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। प्रदेश की पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार भी DGsP/IGsP सम्मेलन- 2022 में प्रतिभाग कर रहे हैं। पुलिस थानों की वर्ष 2022 की वार्षिक रैंकिंग में बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन थानों में स्थान मिला। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने समस्त उत्तराखण्ड पुलिस परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है।

यह भी पढ़ेंः#joshimath : केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मिले सीएम धामी, जोशीमठ की स्थिति से करवाया अवगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *