breaking news: दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही काटा हंगामा, कार से उतरने से किया मना, बोली- दूल्हा बदल दिया – The Hill News

breaking news: दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही काटा हंगामा, कार से उतरने से किया मना, बोली- दूल्हा बदल दिया

खबरें सुने

बाजपुर। शादी के बाद विदा होकर अपनी सुसराल आई दुल्हन ने गाड़ी से उतरने से मना कर वापस मायके जाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि जिससे शादी की बात हुई उसके बदले दूसरे दूल्हे से उसकी शादी करवा दी। दुल्हन के हंगामा काटने के बाद ससुराल वाले उसे मायके ले गए। बाद में पंचायत बैठी और तय हुआ कि दुल्हन ससुराल नहीं जाएगी।

बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव निवासी युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। रविवार सुबह बेटी को स्वजनों ने दूल्हे के साथ भीगी पलकों के साथ विदा भी कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो हंगामा मच गया। दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने पर सभी लोग घर के नए मेहमान के स्वागत को उत्सुक थे और उन्हें गृह प्रवेश कराने के लिए कार से उतारने लगे तो दुल्हन से कार से उतरने से ही मना कर दिया। उसकी बातें सुनकर दूल्हा और दूल्हे के स्वजन चौंक पड़े।

यह भी पढ़ेंः- breaking news: नैनीताल पुलिस ने चार अपराधियों को किया जिलाबदर

दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, मगर शादी किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई। पंचायत बैठी, हुआ ये फैसला
बेटी के मायके पहुंचने पर लोग हैरान रह गए।

कारण पूछने पर उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो इसका पता चला। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

यह भी पढ़ेंः-  breaking news: नैनीताल के कोटबाग में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, बच्ची गंभीर हालत में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *