देहरादून। उत्तराखंड में 2024 में 38 वें राष्ट्रीय खेलों को आयोजित करने के लिए खेल विभाग ने कमर कस ली है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने विभाग की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय खेलों को लेकर तैयारियां के बारे में जानकारी ली। रेखा ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल 2024 में हो सकते हैं, जिसमें 38 खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं का आयोजन देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ ही पांच अन्य शहरों में भी किया जाएगा। इसमें लगभग 10 हजार खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। खेलों के आयोजन के लिए विभिन्न कार्यों जैसे अवस्थापना, मेडिकल, एन्टी डोपिंग, सुरक्षा, आवास, ट्रांसपोर्ट, एक्रीडिटेशन एवं वॉलेन्टियर से जुड़े माइक्रो प्लान तैयार कर लिए गए हैं।बै ठक में मंत्री ने विशेष प्रमुख सचिव एवं खेल निदेशक खेल को निर्देश दिया कि अवस्थापना सुविधाओं का खुद जायजा ले और एक विस्तृत रुपरेखा के साथ मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करें। मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था के लिए गुजरात में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेलों के अनुरूप होटल आदि का सर्वे कर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था तय करें।