weather update: छह नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार – The Hill News

weather update: छह नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार

देहरादून। प्रदेश में छह नवंबर से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों में भारी हिमपात हो सकता है। मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रों में तेजी से तापमान गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, छह नवंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ जाएगी। सुबह और शाम के दौरान कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस तथा 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *