breaking news: सीमांत गांव गुंजी में फहराया जाएगा सौ फीट ऊंचा तिरंगा

 स्वतंत्रता दिवस पर इस बार चीन-नेपाल सीमा पर गुंजी गांव में सौ फीट की ऊंचाई तिरंगा लहराएगा। पहली बार इतनी ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा के पास तिरंगा फहराया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। हर घर के साथ ही जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर भी तिरंगा लहराया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित ऊं पर्वत, आदि कैलास, कालापानी और गुंजी में भी 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से आदि कैलास तक मोटर साइकिल रैली निकालने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *