देहरादून। जिले के कालसी में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात एक व्यक्ति द्वारा थाना कालसी पर लिखित सूचना दी गई कि उसकी नाबालिक पुत्री को साहिल निवासी हरिपुर बहला-फुसलाकर ले गया और नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें की।
करीब एक महीना पूर्व उसके साथ दुराचार किया। किसी को बताने पर उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया और गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद संभावित स्थानों पर दबिश दी गई और आरोपित को यमुना नदी के किनारे हरिपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता व आरोपित का मेडिकल परीक्षण कराया गया।