रुड़की : हरियाणा के फरीदाबाद से अपने रिश्तोदारों के घर आई एक किशोरी को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फरीदाबाद निवासी एक किशोरी बहादराबाद क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारों के पास रह रही थी तभी उससका संपर्क रहीम पुर गांव निवासी वसीम से हो गया। वसीम ने उसको बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे कलियर स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया गया कि घटना एक सप्ताह पुरानी है। किशोरी ने इस संबंध में गुरुवार की रात को कलियर थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना अध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपित युवक वसीम निवासी रहीमपुर के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।