uttarakhand breaking: कर्नल कोठियाल आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

खबरें सुने

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। कोठियाल के साथ भूपेश उपाध्याय और बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की।

मदन कौशिक ने सोमवार शाम बताया कि मंगलवार दोपहर बाद चार बजे पार्टी मुख्यालय में कर्नल कोठियाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इधर, कर्नल कोठियाल ने भी अपने समर्थकों से मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने को कहा है। कर्नल कोठियाल ने पिछले बुधवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *