होली। पुलिस थाना भरमौर के हिलिंग गांव में रविवार देर रात आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। ये तीन मकान भोजू राम, हुजती राम तथा रणजीत सिंह के थे। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार रात को कंवारसी में स्थित नाग मंदिर में जागरण था। ऐसे में अधिकतर ग्रामीण जागरण में गए हुए थे। जबकि, कुछेक ग्रामीण ही गांव में मौजूद थे। जो ग्रामीण अपने घरों में मौजूद थे। वे रात्रि भोजन के बाद सो गए थे। रात करीब 12 बजे अचानक एक मकान से आग की लपटें उठने लगी। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।